फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रस्साकशी स्पर्धा में देहा की टीम बनीं ओवरआल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

मरूग की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर के विभिन्न ब्लॉकों की 30 टीमों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों में आयोजित की गई। इस दौरान देहा की टीम ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरा स्थान मरूग की टीम ने पाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस निदेशक सुनील नेगी ने शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक विजेता रविवार को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो खेल परिसर में ही आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर की 20 टीमें भाग लेंगी। यह ओपन प्रतियोगिता होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमों के लिए प्रतियोगिता के बाद खेल परिसर में 10 दिनों का कैंप लगाया जाएगा जिसमें नेशनल चैंपियनशिप के लिए सिनियर, जूनियर और सब जूनियर श्रेणी में तीन टीमें गर्ल्स और तीन टीमें बॉयज का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें