फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cantonments Grant: रक्षा मंत्रालय ने देश की 44 छावनियों के लिए 211 करोड़ रुपये की ग्रांट की जारी

Tue, 21 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)

सार

44 छावनियों समेत प्रदेश की छह छावनियों में अब विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की रक्षा संपदा विभाग की ओर से लगभग 211 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन
छावनी परिषद कसौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 44 छावनियों समेत हिमाचल प्रदेश की छह छावनियों में अब विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की रक्षा संपदा विभाग की ओर से लगभग 211 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। रक्षा मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जरनल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस राशि को 44 छावनियों में नए प्रस्तावित कार्य एवं बजट के अभाव से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस धनराशि के खत्म होने के बाद ग्रांट इन एड की अगली राशि तब स्वीकृत की जाएगी जब रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले कमांड के जीओसी की ओर से जारी विकास कार्य को पूरा करने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस ग्रांट से छावनी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के तौर पर की जाएगी। इसमें जहां सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएगी, वहीं इसमें रास्तों की मरम्मत भी होगी। इसी तरह छावनी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर नए टैंकों के निर्माण, पुरानी पेयजल लाइनों को बदलना और कई विकासात्मक कार्य करवाए जाएंगे। हालांकि अभी 18 छावनियों को राशि जारी नहीं हुई है, मगर उम्मीद है कि जल्द इन छावनियों के लिए भी बजट जारी होगा।

विज्ञापन


किस छावनी को कितने
इसमें प्रदेश की सात में से छह छावनियों के लिए भी ग्रांट मिली है, इसमें जिला चंबा की डलहौजी एवं बकलोह जबकि शिमला की जतोग और सोलन की डगशाई छावनी शामिल हैं। बकलोह छावनी को 4.60 करोड़, डलहौजी छावनी को 1.48 करोड़, डगशाई छावनी को 2.14 करोड़, जतोग छावनी को 2.15 करोड़, योल छावनी को 7.83 करोड़ और सुबाथू छावनी को 1.88 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

बजट जारी करने का किया स्वागत
प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महासचिव मनमोहन शर्मा, सलाहकार सुभाष शर्मा ने इस ग्रांट के जारी होने का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि छावनी प्रशासन इस राशि का सदुपयोग करेगा। इस राशि को लोगों की सुविधा के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें