रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की महात्मा गांधी के शिमला यात्राओं पर बनाए झांकी के मॉडल को फाइनल राउंड में खारिज कर दिया है। इस बार हिमाचल की ओर से कोई भी झांकी राजपथ की परेड में शामिल नहीं होगी। - केके शर्मा, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग
जनपथ पर चार बार देखने को मिली हिमाचली संस्कृति की झलक
जनपथ पर 2007 में लाहौल स्पीति, 2012 में किन्नौर, 2017 में चंबा की संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। 2018 में लाहौल स्पीति की कीह-गोंपा झांकी की झलक देखने को मिली थी। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर हिमाचल की झांकी का डंका नहीं बजेगा।