फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक मई तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला कल

Sun, 18 Apr 2021 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में एक मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला सोमवार को होगा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। ऐसे में सोमवार को एक मई तक संस्थानों को बंद रखने के लिखित आदेश जारी हो सकते हैं। सरकार ने बोर्ड कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाओं को 17 मई तक टालने का फैसला लिया है। एक मई को परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की जानी है। ऐसे में संभावित है कि एक मई को ही कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखने के बाद स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने या खोलने को लेकर आगामी फैसला होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखा जा रहा है। इन दिनों बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के अलावा अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों की रिवीजन करवाई जा रही है। पुरानी कक्षा के सिलेबस को सरकार ने एक माह तक दोहराने का फैसला लिया है। शिक्षकों को इस बाबत व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो और वर्कशीट निदेशालय रोजाना भेज रहा है। जिसे बच्चों को शिक्षक नियमित आधार पर भेज रहे हैं। नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का 19 अप्रैल को बेसलाइन टेस्ट भी लिया जाना प्रस्तावित है। समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय यह टेस्ट ऑनलाइन लेगा। इसमें नौवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा में अभी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ज्ञान जांचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें