रेलवे ट्रैक पर करीब तीन बजे बारिश के बाद मलबा ट्रैक पर आ गया। गनीमत रही कि सुबह शिमला की ओर आने वाली 04513 रेल कार के चालक ने कोटी टनल के पास गिरा मलबा देख लिया और ब्रेक लगा दी।
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह कोटी रेलवे स्टेशन के समीप भारी मलबा आ गया। इस कारण रेलवे ट्रैक पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो सकी। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और करीब सात बजे ट्रैक को सुचारु किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर करीब तीन बजे बारिश के बाद मलबा ट्रैक पर आ गया। गनीमत रही कि सुबह शिमला की ओर आने वाली 04513 रेल कार के चालक ने कोटी टनल के पास गिरा मलबा देख लिया और ब्रेक लगा दी। इसके बाद रेल कार को वापस कोटी रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया।
जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर कर्मियों को भेजा गया। कोटी रेलवे स्टेशन पर मलबा गिरने की सूचना दूसरे रेलवे स्टेशनों को दी गई। इसके बाद सात बजे तक शिमला जाने वाली ट्रेनें दो घंटा देरी से चलीं जबकि कुछ ट्रेनेें आधा घंटा देरी से चलीं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोटी टनल के समीप ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आने से ट्रेनें देरी से चलीं। सात बजे तक ट्रैक को सुचारु किया गया। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई।