हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर थम नहीं रहा। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में एक और महिला मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। अब तक 26 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू के 94 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं।
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि रामपुर की महिला (34) को चार दिन पहले गंभीर हालत में यहां लाया गया था। समय रहते इनका उपचार शुरू हो जाता तो जान बच सकती थी। शिमला जिला में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है।