फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई के नाम पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल पर आई है धमकी
विज्ञापन

संजौली पुलिस थाने में केस दर्ज कर शुरू की गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में लेनदेन से जुड़े मामले में एक व्यक्ति को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संजौली पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी।
विज्ञापन


कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताते हुए उसे धमकाया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है या फिर उसने डराने के उद्देश्य से ऐसा किया। जानकारी के अनुसार मल्याणा निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 26 जून को सुबह करीब 11 बजे उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हैरी बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने उसे विक्रम नाम के व्यक्ति के साथ चल रहे लेनदेन को समाप्त करने की धमकी दी। ऐसा न करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी शामिल किया गया है। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संजौली पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए तीनों व्यक्तियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर किस देश से संबंधित है और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें