फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की गैस से दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Fri, 19 Dec 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पतलीकूहल के तहत आने वाले घोर दरोड़ गांव में दो प्रवासी मजदूरों की कोयले की गैस लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन


खबर की पुष्टि डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक मौत कोयले की गैस से हुई लग रही है।

उन्होंने बताया कि पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देशराज के घर में किराये के मकान में दो मजदूर रहते थे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने कमरे में सर्दी से बचने के लिए आग जला रखी थी, लेकिन कमरा बंद होने के कारण दोनों की गैस के कारण मौत हो गई।

जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस दल मौके पर रवाना हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम मनाली अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें