फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश से लौट रहे गुजरात के 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Fri, 25 Aug 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मणिमहेश से लौट रहे गुजरात के 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी पहचान गुरदीप सिंह पुत्र ओंकार गांव अदितया सोसायटी, भोपाल रोड वरूच गुजरात के रूप में हुई हैं। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे हड़सर गांव के किसी व्यक्ति ने फोन के जरिये सूचना दी कि मणिमहेश के रास्ते में दुनाली नामक स्थान पर व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इसके बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब टीम मौके पर पहुंची तो गुरदीप के साथ यात्रा पर आए व्यक्ति ने बताया कि गुरदीप सिंह मणिमहेश यात्रा से घोड़े पर वापस आ रहा था। अचानक तबीयत खराब हो गई। घोड़े से उतार कर यमकुटू बाबा की कुटिया में ले जाया गया। जहां पर गुरदीप की मौत हो गई। उपमंडलाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें