मणिमहेश से लौट रहे गुजरात के 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी पहचान गुरदीप सिंह पुत्र ओंकार गांव अदितया सोसायटी, भोपाल रोड वरूच गुजरात के रूप में हुई हैं। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे हड़सर गांव के किसी व्यक्ति ने फोन के जरिये सूचना दी कि मणिमहेश के रास्ते में दुनाली नामक स्थान पर व्यक्ति की मौत हो गई है।