हिमाचल प्रदेश सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए हैं। इसका लाभ हिमाचल काडर के वर्ष 2003 के बाद नियुक्त आईएएस अधिकारियों समेत एनपीएस पेंशन का विकल्प देने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 1300 है। इसे अब तक देय 12 फीसदी तक ही जारी करने की तैयारी है। इसे तकनीकी कारणों से जारी करना पड़ रहा है। तर्क यह दिया जा रहा है कि अगर जारी नहीं किया तो इनके अन्य वित्तीय लाभों पर भी इसका असर पड़ेगा।