फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन के चने में निकला मरा हुआ चूहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) जिले की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव वन चढैथी सरकारी राशन के डिपो से एक महिला को चने के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है। महिला सेवा कुमारी पत्नी आनंद कुमार ने बताया कि वह धमेटा स्थित सरकारी उचित मूल्य की दुकान से सस्ता राशन लेकर घर पहुंची। राशन का थैला खोल कर देखा तो सफेद चने के पैकेट में एक मरा हुआ चूहा पैक पाया।
विज्ञापन


इसे देखकर वह दंग रह गई। इसके बाद महिला ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने जब इसकी शिकायत खाद्य आपूर्ति निरीक्षक से करना चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो संबंधित कंपनी से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन

पहले भी कई बार हो चुका है ऐसा

ऐसा पहली बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। सस्ते राशन डिपुओं में सब्सिडी के नाम पर गरीब लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें घटिया खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। सरकार सस्ते राशन पर जनता को गुमराह कर रही है। लोगों ने तर्क दिया है कि पहले भी डिपुओं में घटिया क्वालिटी का अनाज मिलता रहा है।

प्रदेश सरकार को घटिया खाद्य सामग्री की जांच करवाकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि अगर ऐसा है तो संबंधित कंपनी से जवाब तलबी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की भी ड्यूटी है कि वे भी राशन की गुणवत्ता देख उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें