फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: शौचालय की खिड़की में फंदे से लटका मिला आईजीएमसी में दाखिल मनोरोगी का शव

Tue, 03 May 2022 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

आईजीएमसी शिमला में एक मनोरोगी का शव शौचालय की खिड़की में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
मनोरोगी का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में एक मनोरोगी का शव शौचालय की खिड़की में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मृतक मंडी जिले के करसोग का निवासी था। इसके परिजन भी इसके साथ अस्पताल में थे।

विज्ञापन


मृतक सोमवार को ही अस्पताल के मनोरोग वार्ड में दाखिल किया गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इसका शव शौचालय की खिड़की में लटका मिला। पुलिस ने फंदा बनाने के लिए इस्तेमाल कपड़े को भी कब्जे में लिया है। वहीं, पुलिस के अनुसार मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने इस बात की पुष्टि मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें