फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीसी सुमित खिमटा बोले- सिरमौर की 259 पंचायतों में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 04 Apr 2024 04:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,नाहन (सिरमौर)

सार

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
डीसी सिरमौर सुमित खिमटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उददेश्य से 259 पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा बुधवार को नाहन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक वार्ता के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिशन 414 के तहत ऐसे मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पर लोकसभा चुनाव-2019 में मतदान प्रतिशतता 60 प्रतिशत से कम रही थी।

विज्ञापन



जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 60 से अधिक मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिले में वर्तमान में 100 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 60 से अधिक है। इनमें सबसे अधिक 32 शतकवीर मतदाता पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसी प्रकार 100 वर्ष से अधिक के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में पांच, नाहन 11, श्री रेणुकाजी पांच मतदाता और शिलाई में आठ मतदाता हैं।
विज्ञापन


सिरमौर में कम मतदान प्रतिशतता वाले 24 मतदान केंद्र चिन्हित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिले में 589 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सिरमौर जिले में 24 ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं जिसमें पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता 60 प्रतिशत से कम रही थी। इसमें कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में नौ, पावंटा तीन, नाहन एक, श्री रेणुकाजी10, पच्छाद में एक मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


सिरमौर में 4,00,792 मतदाता करेंगे अपने मतों का इस्तेमाल
शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 1 जून 2024 को होने वाले मतदान में सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4,00,792 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन मतदाताओं में 2,09,004 पुरूष और 1,91,785 महिला मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें