फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इतने रुपये में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी

Sat, 29 Nov 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित डीबीटीएल योजना के तहत लिकेंज करवाने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खातों में केंद्र सरकार 481 रुपये की सब्सिडी राशि लौटाएगी। उपभोक्ताओं को 968 रुपये में शिमला में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी मिलेगी। एक से दो सप्ताह के भीतर उपभोक्ताओं के बैंक खातों में 481 रुपये वापस आएंगे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को 487 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर पड़ेगा। 31 मार्च तक 12 सिलेंडरों के कोटे पर सब्सिडी दी जाएगी। 13वें सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि नहीं लौटाई जाएगी। पर्ची में कितनी राशि लौटाई जाएगी, सब्सिडी कोटे के कितने सिलेंडर प्रयोग किए हैं का पूरा ब्योरा दिया गया है। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसियों से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

14 फरवरी तक आधार कार्ड नहीं बनवाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने मई महीने तक सब्सिडी वापस लेने का आखिरी मौका भी दिया है। शर्त है कि अगर बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदने वाला उपभोक्ता मई महीने तक आधार कार्ड बनवा लेता है और गैस एजेंसी में लिकेंज करवा लेता है उसे भी सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन


वेबसाइट पर देखें लिंक हुए या नहीं
आपके बैंक खाते की आधार कार्ड नंबर और गैस एजेंसी से लिंकेज हुई है या नहीं इसकी जानकारी को उपभोक्ताओं को बैंकों और गैस एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। ‘माई एलपीजी डाट इन’ वेबसाइट पर गैस एजेंसी, कस्टमर आईडी और आधार नंबर लिख कर उपभोक्ता स्टेटस जान सकेंगे।

इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट पर लिंक मिलेंगे। जानकारी देने के बाद बैंक खाता आधार और गैस एजेंसी से कब लिंक हुआ है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।

एजेंसी में करें संपर्क
संशोधित डीबीटीएल योजना से जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। एजेंसी में बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड नंबर देना होगा। आधार कार्ड नहीं हैं तो उन्हें फरवरी तक मोहलत दी है।

डीसी दफ्तर के परिसर में बनेगा आधार
डीसी दफ्तर के परिसर में एडीएम लॉ एंड आर्डर के आफिस के पास आधारकार्ड काउंटर खोला है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यहां आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड काउंटर पर ही फार्म निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन


समस्या है तो यहां करें शिकायत
हिमाचल गैस एजेंसी===2658851
विनीत गैस एजेंसी====2813353
दुर्गा गैस एजेंसी=====2841378
शिव गैस एजेंसी====2624633
बैस्ट गैस एजेंसी====2652574
आरती गैस एजेंसी===2830615
उत्तम गैस एजेंसी===2673600
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें