मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित कर लिया गया है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित कर लिया गया है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है। आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 9:00 से 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती है। वहीं, राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों तथा विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से प्रतिदिन सांय 6:00 से 7:00 बजे तक में मिलेंगे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता हर सोमवार और गुरुवार शाम को 5:00 से 6:00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।
राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और विधान सभा के सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे।