फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल टुटू में जांचा छात्रों का स्वास्थ्य

Sun, 22 Jun 2014 02:21 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूूराे शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल टुटू में शनिवार को छात्रों के स्वास्थ्य की जांच को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डा. एसके गोयल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्रों के  नाक, कान, गले और दांतों की जांच की गई।
विज्ञापन


शिविर में आईजीएमसी डा. एन महाजन और डा. एकता ने छात्रों का स्वास्थ्य जांचा। जनरल फिजिशियन डा.मीनू अग्रवाल ने आठवीं, नवीं और दसवीं की छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं और उससे निपटने के बारे विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार लेने और उसके घटकों के बारे में जानकारी दी। बताया कि किस सब्जी दाल और अन्य खाद्य पदार्थ से शरीर की कौनसी कमी दूर होती।
विज्ञापन


वहीं छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैैली अपनाने की बात कही। उन्होंने तनाव मुक्त जीवन जीने की सलाह दी। वहीं अपनी चिंताओं को अपनी अध्यापिकाओं  और अभिभावकों के साथ साझा करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें