आठवां स्थान साइंस जमा दो के साइंस संकाय 487 अंक लेकर प्रदेश भर में आठवां सातवां स्थान प्राप्त करने ?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कांगड़ा के स्कूलों का दबदबा रहा। इस दौरान जहां इस बार सरकारी स्कूलों ने भी मेरिट लिस्ट में स्थान पाने के लिए निजी स्कूलों की बराबरी कर ली। जबकि हर बार की तरह इस बार भी छात्राएं सूबे के छात्रों पर भारी पड़ीं और मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले कुल 92 टॉपरों में से छात्राए 76 रैंकों पर काबिज हुईं। वहीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले मेधावियों में कोई इंजीनियर बनने के सपने देख रहा है, तो कोई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा का जज्बा पाले हुए है।
इंजीनियर बनना चाहती हैं सुक्कड़ की वंशिका
गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की वंशिका शर्मा ने विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया है। वह इंजीनियर बनकर समाज सेेवा करना चाहती हैं। वंशिका के पिता कारोबारी और माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी को दिया है।
आईएएस अफसर बनना चाहती हैं शिव नंदनी
गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की शिव नंदनी ने विज्ञान संकाय में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। शिव नंदनी के पिता सीआरपीएफ में सेवारत हैं और माता सरला कुमारी गृहिणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, अध्यापकों और दादी का दिया है। शिव नंदनी आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
इंजीनियर बनना है योल की कृतिका का सपना
गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की कृतिका ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। कृतिका के पिता सेना में सेवाएं दे रहे हैं और माता मोनू राणा गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह जेईई मेन्स की तैैयारी कर रही हैं और इंजीनियर बनना चाहती हैं।
--------
जज बनना चाहते हैं मकड़ोली के माधव
नीलैबू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकड़ोली के माधव सिंह पठानिया ने विज्ञान संकाय में प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। माधव के पिता अजय सिंह पठानिया और माता कुसुम पठानिया शिक्षा क्षेत्र में सेवारत हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। माधव जज बनकर समाज को बेहतर बनाने के लिए सेवाएं देना चाहते हैं।