फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज, बोली-पापा का सपना पूरा करूंगी

Mon, 16 Dec 2019 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा जोगियां के जवान को सोमवार को सैकड़ों नम आंखों ने विदाई दी। जम्मू में तैनात सूबेदार विनोद कुमार की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पार्थिव देह रविवार रात पैतृक गांव हाड़ा पहुंचाई गई। पार्थिव देह के पैतृक गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान तिरंगे में लिपटे शव को देखकर पत्नी सुमन और विनोद की बुजुर्ग मां का बुरा हाल था।

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी हर्षी व सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली दूसरी बेटी शैवी इस दुखदायक घटना से अनजान दिखीं। माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बड़ी बेटी शैवी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला से 16 पंजाब रेजिमेंट की टीम में एक जेसीओ, चार गार्ड व बिगुलर भी पहुंचे। यूनिट से मेजर अमित खत्री, सूबेदार सुरेंद्र चीमा सहित चार जवानों ने भी दिवंगत सूबेदार को सैल्यूट किया। प्रशासन की तरफ से पहुंचे एसडीएम बलवान चंद, तहसीलदार सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने भी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए।

मुखाग्नि देने वाली बेटी ने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने का संकल्प लिया। दुखी बेटी का कहना था कि पापा उन्हें सेना में डॉक्टर देखना चाहते थे, जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगी। इस मौके पर भामसं प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा, जिला परिषद सदस्य जगदेव सिंह, पंचायत उपप्रधान जरनैल सिंह सहित सैकड़ों लोग दिवंगत की अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
विज्ञापन

रछियालु के सैनिक को सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई

- फोटो : अमर उजाला
 सैन्य सम्मान के साथ सोमवार को रछियालु के सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अजय कुमार ने दी। सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शाहपुर के नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। रछियालु गांव के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात मुख्य आरक्षी 48 वर्षीय अशोक कुमार की 13 दिसंबर को कोलकाता में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी।

अशोक कुमार का पार्थिव शरीर रविवार शाम को गांव पहुंचा था। पार्थिव देह लेकर आए उनकी बटालियन के सहायक निरीक्षक तरसेम कुमार व राय सिंह ने बताया कि अशोक कुमार ने दो दिसंबर को ड्यूटी ज्वाइन की थी। कोलकाता में ट्रांजिट कैंप में 13 दिसंबर को हार्टअटैक आया। इसके चलते उनकी मौत हो गई थी। अशोक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और मां को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें