केंद्रीय विश्वविद्यालय में 9 से 12 मार्च तक होने वाली अंत अवधि की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। सीयू प्रशासन ने यह फैसला इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चलते लिया है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 9 से 12 मार्च तक होने वाली अंत अवधि की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। सीयू प्रशासन ने यह फैसला इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चलते लिया है। अब यह परीक्षाएं 14 से 27 मार्च के बीच होंगी। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से यह परीक्षाएं मार्च माह के दूसरे सप्ताह में करवाई जानी थी।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय मार्च माह के दूसरे सप्ताह में इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने जा रहा है। इसके चलते केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नौ से 12 मार्च के बीच होने वाली अंत अवधि की परीक्षाओं की तिथि आगे कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं 14 से 27 मार्च तक होंगी। केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक और खेल निदेशक प्रो. सुमन शर्मा ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चलते परीक्षाओं की तिथि 14 मार्च से 27 मार्च तक कर दी गई हैं।