फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के दामों में उछाल पर इतने फीसदी तक बढ़ेगा मालभाड़ा

Sun, 09 Sep 2018 01:06 PM IST
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की बढ़ती कीमतों ने औद्योगिकी जिला सोलन की आर्थिकी पर बड़ा हमला बोला है। उद्योगों में तैयार हो रहे माल को पहुंचाने में अब और अधिक जेबें ढीली करनी होंगी, जिसका असर महंगाई पर दिखेगा। अलग-अलग फार्मूले के दम पर ट्रक यूनियनें 4 से 40 प्रतिशत तक भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में हैं। यह भाड़ा सोमवार से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


सोलन जिला में बीबीएन, परवाणू और दाड़लाघाट उद्योगों के प्रमुख केंद्र हैं। यहां से पूरे भारत में दवा, सीमेंट और अन्य उत्पाद ट्रक व कैंटर के माध्यम से पहुंचते हैं। दस हजार ट्रकों वाली नालागढ़ यूनियन डीजल में एक रुपये का उछाल आते ही 35 पैसे प्रति किलोमीटर भाड़ा बढ़ा देती है।

इस समय नालागढ़ सबसे बड़ी ट्रक यूनियन है। यहां करीब दस हजार ट्रक काम कर रहे हैं। दाड़लाघाट में चार हजार और परवाणू में 1200 ट्रक काम करते हैं। बहरहाल, सोमवार से परवाणू व दाड़लाघाट में भी भाड़ा बढ़ने की संभावनाएं हैं जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में महंगाई पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ में ऐसे बढ़ता है भाड़ा

नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान रत्न चौधरी के अनुसार डीजल में एक रुपये की बढ़ोतरी पर यूनियन 35 पैसे प्रति किलोमीटर भाड़ा बढ़ा देती है। ऐसे में कोई भी नौ टन माल लेकर यूनियन से निकलने वाली गाड़ी सौ किलोमीटर सफर करती है तो 35 रुपये तक भाड़ा बढ़ जाता है। यूनियन डीजल के साथ भाड़े का नियमित आकलन करती है और इसे बढ़ाती रहती है। नालागढ़ यूनियन में डीजल की कीमतों में उछाल की वजह से हर तीसरे दिन भाड़े में फेरबदल देखने को मिल रहा है।  

परवाणू यूनियन में भाड़ा बढ़ाने का फार्मूला  
परवाणू ट्रक व कैंटर यूनियन के प्रधान बावा हरदीप सिंह की मानें तो परवाणू में तब तक भाड़ा नहीं बढ़ता जब तक डीजल में कम से कम तीन रुपये का उछाल न आ जाए। पिछली बार भाड़ा 66.23 रुपये पर बढ़ा था। लेकिन अब डीजल 71.66 पैसे पहुंच चुका है। इसके चलते करीब 5.43 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूनियन की तरफ से इंडस्ट्री को एक नोटिस भेज दिया गया है और सोमवार से तय नियम के अनुसार 4 प्रतिशत किराया बढ़ाया जा रहा है।

दाड़लाघाट में डीजल के उछाल पर ऐसे बढ़ता है किराया 
दाड़लाघाट ट्रक यूनियन के प्रधान रत्न मिश्रा का कहना है कि यहां भाड़ा बढ़ाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीजल में नियमित रूप से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में रोज-रोज भाड़े में फेरबदल संभव नहीं है। ट्रक यूनियन महीने में एक बार भाड़ा बढ़ाती है, जिसमें पूरे महीने डीजल में आए उछाल पर 40 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें