फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul: जांस्कर, लेह लद्दाख के लिए 25 वाहनों में 200 लोगों ने पार किया शिंकुला दर्रा

Sat, 08 Apr 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)

सार

दारचा- शिंकुला-जांस्कर सड़क सीमा सड़क संगठन की योजक परियोजना ने 22 मार्च को बहाल की थी। लेकिन इसके बाद मौसम खराब होने से सड़क फिर बंद हो गई। अब सड़क बहाल होने पर शनिवार को फोर-बाई फोर वाहन भेजे गए।
विज्ञापन
दारचा तक पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक सप्ताह बाद शनिवार को शिंकुला दर्रा होकर दारचा-जांस्कर सड़क फोर वाई फोर वाहनों के लिए खोली गई। हालांकि, इस पर ट्रैफिक अभी वनवे ही रखा गया है। वन वे ट्रैफिक के तहत शनिवार को दारचा से जांस्कर के लिए 25 वाहन गए। इनमें करीब 200 लोग शिंकुला दर्रा लांघकर जांस्कर पहुंचे। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे के बीच फोर बाई फोर और चेन लगे फोर बाई टू वाहनों को दारचा से जांस्कर की तरफ जाने की अनुमति दी गई। दारचा- शिंकुला-जांस्कर सड़क सीमा सड़क संगठन की योजक परियोजना ने 22 मार्च को बहाल की थी।

विज्ञापन


लेकिन इसके बाद मौसम खराब होने से सड़क फिर बंद हो गई। अब सड़क बहाल होने पर शनिवार को फोर-बाई फोर वाहन भेजे गए। इन वाहनों में जांस्कर, लेह लद्दाख की ओर जाने वाले लोेग गए। पर्यटक वाहनों को अभी आगे नहीं भेजा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर, बड़े वाहनों की आवाजाही में अभी कुछ दिन का समय और लगेगा। योजक परियोजना के जवान लाहौल छोर से शिंकुला टाप से नीचे संकरे मार्ग को चौड़ा करने में लगे हैं।

देश के सबसे ऊंचे दिल्ली- लेह मार्ग, बारालाचा, सरचू के रास्ते वाहनों की आवाजाही को लेकर पर्यटक और स्थानीय लोगों को अभी कुछ और दिन तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक उस ओर मौसम थोड़ा सा खराब हो जाए तो बर्फ गिरना शुरू हो जाती है। 38 बीआरटीएफ के अधीन सीमा सड़क संगठन मनाली- सरचू करीब 222 किमी लंबी सड़क से बर्फ हटाने के बाद संकरे मार्ग की कटिंग में लगा है।
विज्ञापन


मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-003 दारचा तक सभी वाहनों के लिए खुला है। दारचा से आगे पर्यटकों को नहीं भेजा जा रहा है। शनिवार को दारचा से जांस्कर की तरफ सुबह 9 से लेकर दोपहर बाद 2 बजे 25 वाहन भेजे गए। पांगी-किलाड़ राजमार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। ग्रांफू से काजा सड़क बंद है। जबकि समदो से लोसर सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहााल है।- मानव वर्मा, पुलिस अधीक्षक, लाहौल स्पीति
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें