शिमला। मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर शिमला में नए वर्ष के स्वागत में नाटी डाली गई। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान यहां पर ढोल-नगाड़ों, शहनाई और करनालों जैसे वाद्य यंत्रों पर नृत्य करते हुए पहुंचे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य भी यहां नाटी पर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन
वहीं नववर्ष पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेशभर से आए लोगों ने ओक ओवर और राज्य सचिवालय शिमला में भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही कैबिनेट मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी मुख्यमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसके अलावा राज्य के सभी जिला से बड़ी संख्या में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। ब्यूरो