फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में इलाज कर लौटे दलाईलामा बोले- अब मैं पूरी तरह फिट

Mon, 14 Mar 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बौद्घ भिक्षु को आर्शीवाद देते दलाईलामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब डेढ़ महीने तक अमेरिका के मायो क्लीनिक में प्रोस्टेट का इलाज करवाने के बाद 80 वर्षीय 14वें धर्मगुरु दलाईलामा स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान मैकलोडगंज लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सुरक्षित लौट आया हूं। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। कांगड़ा हवाई अड्डे पर दलाईलामा का तिब्बती समुदाय ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


तिब्बतियन इंस्टीट्यूट ऑफ परफोर्मिंग आर्ट के कलाकारों ने पारंपरिक नाच गाने से धर्मगुरु का अभिनंदन किया। इस मौके पर निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये, संसद के स्पीकर पेंपा सेरिंग और कई अन्य अधिकारी व नेताओं ने दलाईलामा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर दलाईलामा ने कहा कि जिस तरह लोगों का प्यार दुनिया भर से उन्हें मिला, उससे वे प्रभावित हैं। खासकर बच्चों ने मुझे खत और फूल भेजे, यह काफी प्रसन्नचित करने वाला अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें