फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-7 देशों के नेताओं को दिया दलाईलामा ने संदेश

Tue, 15 Sep 2020 09:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाई लामा
विज्ञापन

धर्मगुरु दलाई लामा जी-7 देशों के सांसदों के वर्चुअल सम्मेलन में नेताओं से ग्लोबल वार्मिंग पर ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए कहा। दलाई लामा ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के चलते तिब्बत व एशिया की प्रमुख नदियां प्रभावित होंगी क्योंकि तिब्बत में अब बहुत कम बर्फबारी हो रही है। यह  अनियमितताएं स्थिति को गंभीर बना रही हैं। किसी विशेष देश या समूहों के बजाय संपूर्ण मानवता के हित को ध्यान में रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का मुद्दा आज गंभीर हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक बारिश होती है तो कुछ में सूखा पड़ता है। विशेष रूप से अफ्रीका के अलावा भारत और चीन के कुछ क्षेत्रों में यह समस्या गंभीर है। दलाई लामा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव लोगों पर उनकी आर्थिक स्थितियों के आधार पर अलग-अलग पड़ता है। दलाई लामा ने वर्चुअल सम्मेलन में वीडियो संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें