हिमाचल में साहसिक पर्यटन गतिविधि पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक दो माह बाद बुधवार से हट रही है। अब कांगड़ा के बीड़-बिलिंग, मनाली के सोलंगनाला, चंबा के खज्जियार और धर्मशाला समेत प्रदेश के अन्य जिलों के पर्यटन क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग हो सकेगी। पर्यटन विभाग ने बरसात के चलते दो महीने तक पैराग्लाडिंग पर रोक लगाई थी। कोरोना काल में साहसिक खेल शुरू होने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के होटल पर्यटकों के लिए खोलने के बाद सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। पर्यटन नगरी खज्जियार में करीब 80 पैराग्लाडर पायलटों के पास लाइसेंस हैं।