खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ
बचाव के उपाय
साबुन या सेनेटाइजर से हाथ साफ करें
खांसते और छींकते समय मुंह को ढकें
ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचें
मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाएं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग और तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग और बच्चे चीन के कई प्रांतों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसलिए भारत सरकार पूरी तरह सजग और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इस पर हिमाचल सरकार पूरी तत्परता से अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों गगल, भुंतर व शिमला में भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चीन से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने को कहा गया है।