फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्लोक गायन में दाड़गी स्कूल के कार्तिकेय और गुनगुन रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत दिवस पर आयोजित स्पर्धा में पाया सम्मान
विज्ञापन

दिव्यांका और लीला ने भी किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़गी में शुक्रवार को विश्व संस्कृत दिवस पर श्लोक गायन और संस्कृत गीतिका प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


श्लोक गायन स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में विवेक सदन के कार्तिकेय ने पहला, वाजपेयी सदन की दिव्यांका ने दूसरा और फुले सदन की लीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में वाजपेयी सदन की गुनगुन पहले, विवेक सदन की वनिता दूसरे, आंबेडकर सदन की तरूषा तीसरे स्थान पर रहीं। संस्कृत गीतिका के कनिष्ठ वर्ग में विवेक सदन के कार्तिकेय ने पहला, वाजपेेयी सदन के पुष्प ने दूसरा, फुले सदन के गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में वाजपेयी सदन की गुनगुन ने पहला, विवेक सदन की हिमानी ने दूसरा और आंबेडकर सदन के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत अध्यापक कामेश्वर शर्मा कहा कि संस्कृत भाषा के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार बंसल सहित अन्य शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें