फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी: बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठग लिए 3.78 लाख, चार महिलाओं समेत 13 पर एफआईआर

Sat, 26 Mar 2022 11:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

ठगों ने अब एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे तीन लाख 78 हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
ठगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोगों को ठगने वाला साइबर गिरोह सक्रिय हो गया है। ठगों ने अब एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे तीन लाख 78 हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुरेश कुमार को निजी बैंक में नौकरी दिलाने के लिए एक फोन आया। इसे बैंक में अकाउंटेंट लगाने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद उससे प्रशिक्षण के लिए कुछ पैसों की मांग की।

विज्ञापन


इस बीच शातिरों ने पंजीकरण के लिए युवक को एक लिंक भेजा और उसके दिए खाते में पैसे जमा करने के लिए कहा। नौकरी के चक्कर में युवक भी शातिर के झांसे में आ गया और 20 हजार की रकम जमा करवा दी। इसके बाद शातिर इस युवक से विभिन्न मदों के तहत पैसा मांगते रहे और 3 लाख 78 हजार 120 रुपये की राशि ऑनलाइन खातों में जमा करवा ली। अब शातिरों के फोन बंद पड़े हैं। ढली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें