फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट के चलते ठप रही सप्लाई, टूटीकंडी, चक्कर में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटीकंडी और चक्कर में भी परेशान रहे लोग, गिरि और गुम्मा में छह घंटे तक ठप रही पंपिंग
विज्ञापन

शहर को मिला सिर्फ 33.81 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं में बिजली कट के चलते शहर के कई इलाकों में वीरवार को पानी की सप्लाई नहीं दी गई। टुटीकंडी और चक्कर समेत चौड़ा मैदान के कई इलाके में पानी की सप्लाई ठप रही। बुधवार शाम को भी शहर के न्यू शिमला, कंगनाधार और क्षेत्र एरिया में पानी नहीं दी गई थी। हालांकि वीरवार को इन इलाकों में पानी की सप्लाई दे दी है।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी का कहना है कि बुधवार रात के समय गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजना में छह घंटे से भी अधिक समय तक बिजली कट लगा रहा। इसके चलते पंपिंग ठप रही और शहर के पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। शहर को सभी परियोजनाओं से सिर्फ 33.81 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य से करीब 15 एमएलडी कम रहा। हालांकि वीरवार दोपहर के समय पानी की सप्लाई सुचारु हो गई है। ऐसे में शुक्रवार को सभी इलाकों में पानी की सप्लाई देने का दावा किया है। कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि बिजली कट के चलते शहर को कम पानी मिला है। हालांकि, अब सप्लाई सामान्य है। शुक्रवार को सभी इलाकों में पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें