डिब्बे में मोबाइल के साथ पत्थर निकला
- फोटो : अमर उजाला
लंज क्षेत्र के एक व्यक्ति को ऑनलाइन मोबाइल फोन मंगवाना महंगा पड़ा। व्यक्ति ने ऑनलाइन जिस मोबाइल फोन का ऑर्डर दिया, कंपनी ने उसके स्थान पर देसी सेट भेज दिया। साथ ही डिब्बे में मोबाइल के साथ पत्थर निकला।
स्थानीय निवासी चंद्र शेखर ने कहा कि उसने एक कंपनी के माध्यम से 3500 रुपये का टच स्क्रीन मोबाइल फोन का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने डाक के माध्यम से टच स्क्रीन की बजाय देसी फोन का सेट भेज दिया, जिसमें एक पत्थर भी था।
इससे पहले भी क्षेत्र में इस प्रकार के कई मामले आ चुके हैं। पार्सल मिलने के बाद चंद्रशेखर ने कंपनी के नंबर पर संपर्क किया तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया था। पीड़ित ने पुलिस विभाग ने ऐसी कंपनियों पर शिकंजा कसने की गुहार लगाई है।