शहर के कई हिस्सों में लोगों ने कतारों में खड़े रहकर सामान खरीदा। कई जगह कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए निर्देशों की अवहेलना भी हुई। ढील का समय खत्म होने के दौरान लोअर बाजार में रोजमर्रा का सामान लेने के लिए लोगों की भगदड़ मची रही। लोगों में एक दूसरे से पहले सामान लेने के लिए होड़ मची रही।
बाद में पुलिस ने भीड़ को देखकर दुकानों को बंद करवा दिया। इस कारण कुछ लोग बिना राशन लिए ही घर लौट गए। कई लोग बिना सामान लिए घरों को लौट गए। पुलिस जवानों ने भीड़ को हटाया और दुकानों को बंद करवाया। दवा की दुकानों और सब्जी मंडी में भी काफी भीड़ लगी रही।