फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कर्फ्यू पास प्रदेश से बाहरी राज्यों में जा सकेंगे फल-सब्जियों के वाहन

Sun, 12 Apr 2020 09:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों-बागवानों की तैयार सब्जियां और फल लॉकडाउन के बीच अब खेतों में खराब नहीं होंगे। अब प्रदेश के किसान और बागवान बिना कर्फ्यू पास बनाए देश के दूसरे राज्यों की मंडियों में सब्जी और फल बेच पाएंगे। देश भर में लॉकडाउन के कारण बागवानों और किसानों को अपनी नकदी फसलें बेचने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन


हिमाचल से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली मंडियों में सब्जी बेची जाती है। केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसानों को फल-सब्जियां देश की मंडियों तक पहुंचाने के लिए वाहनों के कर्फ्यू पास बनाना अनिवार्य नहीं है। 
विज्ञापन


सरकार ने सब्जी और फलों की ढुलाई करने वाले वाहनों को पास न लेने की छूट दी है। - नरेश ठाकुर, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें