फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रोताओं पर खूब चला मोहन वीणा का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल के चौथे दिन शास्त्रीय संगीत के पुरोधा पंडित विश्व मोहन भट्ट ने मोहन वीणा की संगीतमय प्रस्तुति दी। उन्होंने मधुवंति और विश्वरंजिनी रागों से शुरुआत की। पंडित राम कुमार मिश्रा ने तबले पर संगत की। पंडित रविशंकर के शिष्य विश्व मोहन भट्ट की वीणा के तारों पर थिरकती उंगलियों और उससे निकले स्वरों ने ऐसा समां बांधा कि गेयटी थियेटर में मौजूद लोग अपने अपने स्थानों पर जमे रह गए।
विज्ञापन


मोहन वीणा के जनक, पद्म श्री, ग्रेमी अवार्ड, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड और राजस्थान श्री अवार्ड से नवाजे जा चुके पंडित विश्व मोहन भट्ट की प्रस्तुति के बाद गेयटी थियेटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में रमेश सिप्पी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। शिमला के बतौर समर कैपिटल 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग तथा पंजाबी अकादमी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण कुमार शर्मा मौजूद रहे।

अंतिम दिन राजन-साजन मिश्रा देंगे प्रस्तुति
शिमला क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को जाने माने कलाकार पंडित राजन और साजन मिश्रा प्रस्तुति देंगे। गेयटी थियेटर में शाम छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल में बसती है शिमला की खूबसूरती: सिप्पी

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी ने कहा कि शिमला की खूबसूरती मेरे दिल में बसती है। इसलिए मैं शिमला पर आधारित फिल्म बना रहा हूं। फिल्म जब परदे पर आएगी तब शिमला के लोग इसे देखकर महसूस करेंगे कि यह उनकी अपनी फिल्म है। फिल्म का अधिकतर भाग शिमला में फिल्माया जाएगा।

फिल्म की यूनिट शिमला पहुंच गई है। जल्द ही फिल्म में भाग लेने वाले बडे़ कलाकार भी शिमला पहुंच जाएंगे। यह पूछने पर कि फिल्म की कहानी क्या है। उनका जवाब सिप्पी यह कह कर टाल गए कि कहानी तो मैं समय आने पर बताऊंगा। क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में बहुत सुना था, आज कार्यक्रम का आनंद उठाने का मौका भी मिल गया। इस दौरान उनकी पत्नी किरण जुनेजा सिप्पी भी मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें