फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के निर्माण का दो हफ्ते में तैयार होगा मास्टर प्लान: अनुराग

Fri, 30 Aug 2019 05:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विवि के निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। दो हफ्ते में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन


ताकि केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में परिसर निर्माण के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की  राशि स्वीकृत की जा सके। अनुराग ठाकुर ने देहरा में कहा कि गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया जाएगा।

गगल हवाई अड्डा प्रदेश के सबसे बडे़ हवाई अड्डे के रूप में विकसित होगा और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने रेल विस्तारीकरण के मुद्दे पर कहा कि जो वर्तमान में रेल लाइन के निर्माण को लेकर प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें पहले पूरा किया जाएगा। उसके पश्चात ही नए प्रोजेक्ट आरंभ किए जाएंगे। नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। बिलासपुर-भानुुपल्ली रेल लाइन के लिए 20 किलोमीटर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। इससे पहले उन्होंने देहरा के घेड़ मानगढ़ में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। देहरा में लोगों की समस्याओं को सुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें