फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटनों के दर्द के लिए जड़ी-बूटियों से दवा तैयार, अब ऑपरेशन से बचेंगे मरीज

Thu, 18 Feb 2021 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
आईएचबीटी पालमपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आने वाले दिनों में लोगों को घुटनों की दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही दर्द के चलते घुटनों के ऑपरेशन से भी बचा जा सकेगा। वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर) और हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर ने घुटनों का दर्द ठीक करने की नई तकनीक तैयार की है। जड़ी-बूटियों से तैयार की गई दवा (क्रीम) लगाने से लोगों को घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी ही, घुटनों के ऑपरेशन से भी बचा जा सकता है। वैज्ञानिकों को लंबे शोध के बाद इसमें सफलता मिली है। 

विज्ञापन


यह तकनीक का सीएसआईआर ने जालंधर की एक कंपनी को हस्तांतरण कर दिया है। कंपनी इस तकनीक से क्रीम तैयार कर जल्द बाजार में लाएगी। इसमें खास बात यह भी है कि इस क्रीम को लगाने से दर्द या जलन नहीं होगी। इससे व्यक्ति को पता ही नहीं चलेगा कि घुटनों पर क्रीम की मालिश हुई है या नहीं। क्रीम तैयार करने के लिए जड़ी-बूटियों पर शोध करने में बहुत समय लगा है। इसका पशु मॉडल पर सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। इसके बाद ही इस तकनीक का निजी कंपनी को हस्तांतरण किया गया है। इस क्रीम को बाजार में आने में अभी करीब दो साल लग सकते हैं।

सीएसआईआर ने तैयार की है तकनीक: निदेशक
सीएसआईआर के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने जड़ी-बूटियों पर लंबा शोध कर घुटनों का दर्द ठीक करने के लिए तकनीक तैयार की है। इस तकनीक से तैयार क्रीम लगाने से घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी। तकनीक जालंधर की एक कंपनी को हस्तांतरित की गई है, जो इसे बाजार में उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें