प्रस्ताव तैयार किया
पौंग बांध में क्रूज और शिकारा को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मार्च 2025 तक पौंग में क्रूज और शिकारा की सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में क्रूज और शिकारा की सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनियों से बातचीत चली हुई है। मुख्यमंत्री कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। -हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा।
कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में: सीएम
कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन कांगड़ा को मिलकर इस पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में क्रूज उतारा है। अब पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को कांगड़ा भी पौंग बांध में क्रूज समेत अन्य पर्यटन व साहसिक गतिविधियों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश-विदेश के पर्यटक कांगड़ा का रुख करें। इससे स्थानीय लोगों को फायदा मिले। साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत हो।-सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश