फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीटीओ पर हैरतअंगेज गतका के करतब देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु सिंह सभा शिमला ने श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

इंदिरा गांधी खेल परिसर में सजाया शाम का दीवान
जगह-जगह लंगर सेवा और छबील का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्री गुरु सिंह सभा शिमला ने मंगलवार को सिखों के गुरु श्री अर्जन देव का 420वां शहीदी पर्व मनाया। इस पावन अवसर पर शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
शहर के सीटीओ चौक पर गतका खेलने वालों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में शाम को विशेष दीवान सजाया गया। इसमें अमृतसर साहिब से आए हजूरी रागी जत्था राय सिंह, आनंदपुर साहिब सिख मिशनरी कॉलेज के प्राचार्य चरनजीत सिंह और अकाल अकादमी बड़ साहिब से ढाडी जत्था ने विशेष शब्द कीर्तन किया। इसके साथ ही सुखजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह ने भी शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

विशाल नगर कीर्तन में संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और पंच प्यारों की अगुवाई में दोपहर 2:00 बजे गुरुद्वारा साहिब पुराना बस अड्डा से शोभायात्रा निकाली। इसके बाद यात्रा गंज बाजार से होते हुए लोअर बाजार पहुंची जहां कारोबारियों और अन्य लोगों ने इनका स्वागत किया। यहां लोगों के लिए कई स्थानों पर छबील सेवा और लंगर लगाए थे। इसके बाद नगर कीर्तन सीटीओ चौक पहुंचा जिसमें गुरमत कक्षा के बच्चे सिख समुदाय की महिलाएं और विभिन्न जत्थे शामिल रहे। इसके बाद सीटीओ चौक पर गुयाना से आए गतका खेलने वालों ने गतका शुरू किया और प्राचीन शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद इंदिरा गांधी खेल परिसर में शाम 5:00 बजे दीवान लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा शिमला के प्रधान जसविंदर सिंह ने सभी लोगों को इस पावन पर्व की बधाई दी। विशाल नगर कीर्तन में शामिल सिख महिलाओं ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व मनाया गया जिसमें गतका विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें