फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में क्रिटिकल केयर विभाग भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग में चिकित्सक ने संभाला पदभार, गंभीर मरीजों को मरीजों की अब 24 घंटे होगी निगरानी
विज्ञापन

जिम्मेदारी डीएम इन क्रिटिकल केयर डॉ. रवि को सौंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में क्रिटिकल केयर विभाग शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से प्रदेशभर के गंभीर मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी।
अब गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में देखभाल की जा सकेगी। खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश के अन्य अस्पतालों से भी गंभीर मरीजों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना रेफर किया जा सकेगा। प्रदेश में पहली बार किसी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अलग से क्रिटिकल केयर विभाग स्थापित किया है। सरकार ने बीते दिनों अस्पताल में यह विभाग स्थापित करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद विभाग की जिम्मेदारी डीएम इन क्रिटिकल केयर डॉ. रवि को सौंपी गई है। उन्होंने विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। अलग विभाग बनने से गंभीर मरीजों के उपचार और देखभाल की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। इस विभाग के अधीन अस्पताल में आईसीयू, सीसीयू और वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था रहेगी। गंभीर मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और ऑक्सीजन स्तर समेत अन्य जरूरी मानकों की निगरानी कर समय पर उपचार दिया जा सकेगा। इसके अलावा गंभीर संक्रमण, सांस लेने में परेशानी, मल्टी ऑर्गन फेल्योर और बड़ी सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। इन सुविधाओं के सुदृढ़ होने से मरीजों को उपचार के लिए प्रदेश से बाहर रेफर करने की जरूरत कम होगी।



विभाग बनाना क्यों हुआ जरूरी
प्रदेश के अस्पतालों में अब तक अलग से क्रिटिकल केयर विभाग की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक ही आईसीयू और सीसीयू में गंभीर मरीजों की देखभाल करते थे। कई बार मरीज की स्थिति अधिक बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए दूसरे राज्यों में रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब चमियाना में अलग विभाग शुरू होने से गंभीर मरीजों को प्रदेश में ही बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।


भविष्य में शुरू होगा क्रिटिकल केयर विषय
क्रिटिकल केयर विभाग शुरू होने से प्रशिक्षु चिकित्सकों को भी भविष्य में लाभ मिलेगा। वह अब इस विषय में उच्च शिक्षा और विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे। अभी तक इस विषय में कोर्स करने के लिए प्रशिक्षु चिकित्सकों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। विभाग के शुरू होने के बाद आगामी दिनों में डीएम इन क्रिटिकल केयर कोर्स शुरू करने की योजना है। इससे प्रदेश के चिकित्सकों को अपने ही राज्य में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



कोट

अस्पताल में क्रिटिकल केयर विभाग शुरू हो गया है। एक चिकित्सक ने पदभार संभाल लिया है। क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी।
-डॉ. बृज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें