फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर युवक की हत्या, नाले में फैंका!

Sat, 02 Aug 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बीड़ में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक के गले पर तेजधार हथियार के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल भेज दिया है।
विज्ञापन

तिब्बती युवक का शव नाले में मिला

पुलिस के अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच की आयु के तिब्बती युवक की पहचान तेंजिन चॉदेन नाम से हुई है। वीरवार देर शाम को पुलिस को डेयर पार्क के पीछे नाले में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

डीएसपी पुनीत रघु ने घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पूरा दिन तिब्बती समुदाय और अन्य लोगों से पूछताछ में जुटे रहे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की आरसी धर्मशाला से बनी हुई है। युवक दो साल से अधिक समय से चौगान स्थित अपने रिश्तेदार के खाली पडे़ मकान में रह रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक आम तौर पर नशे में रहता था। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें