फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराट से युवक की हत्या, घर की छत पर सो रही मां और बेटी पर भी हमला

Mon, 24 May 2021 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)

सार

मृतक की पहचान रणवीर (18) पुत्र विनोद शाह निवासी नारायणगढ़ जिला मध्यपुरी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी शंकर (63) सेमारिया, जिला बेगुसराय बिहार का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लोअर बढेड़ा में प्रवासी व्यक्ति ने दराट से हमला कर बिहार के युवक की हत्या कर दी, जबकि बिहार के ही दो युवकों समेत स्थानीय निवासी एक 13 साल की लड़की और उसकी मां भी गंभीर घायल हैं। यह घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय भी पुलिस से धक्का-मुक्की की। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान रणवीर (18) पुत्र विनोद शाह निवासी नारायणगढ़ जिला मध्यपुरी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी शंकर (63) सेमारिया, जिला बेगुसराय बिहार का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  रणवीर, मनोज, रंजीत और निरंजन निवासी बिहार लोअर बढेड़ा में किराये के कमरे में रहते हैं। आरोपी शंकर बसाल स्थित झुग्गी में रहता है। रविवार देर रात को शंकर ने दराट से रणवीर, मनोज और रंजीत पर हमला कर दिया। इसमें रणवीर की मौत हो गई, जबकि मनोज और रंजीत घायल हो गए।

निरंजन मौके से भाग गया। आरोपी ने उसका पीछा किया। इस बीच आरोपी निरंजन को ढूंढते शंकर स्थानीय निवासी व्यक्ति के घर की छत पहुंचा और वहां सो रही सीमा और उनकी 13 साल की बेटी अंजली पर भी दराट से वार कर दिया। शोर मचने पर ग्रामीणों ने आरोपी को काबू कर पुलिस को बुलाया। घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया। यहां रणबीर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अंजली को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया दराट कब्जे में ले लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ हरोली मनोज कौंडल ने बताया कि घायल प्रवासी अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। आरोपी और सुरक्षित बचे प्रवासी से बातचीत की जा रही है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें