फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दराट से हमला कर मां को उतार दिया मौत के घाट

Tue, 10 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू

सार

  • कुल्लू जिले के जाणा गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात
  • पिता के दरवाजा न खोलने पर तैश में आया हत्या आरोपी रामनाथ
  • हमलावर बेटा गिरफ्तार, आंगन में काम कर रही मां पर किया हमला
विज्ञापन
हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 साल के युवक ने अपनी ही मां को दराट से काट डाला। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कुल्लू का है। धरोहर गांव नग्गर से करीब 12 किलोमीटर दूर जाणा में एक युवक ने दराट से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जाणा का युवक रामनाथ (25) अपने पिता के कमरे का दरवाजा खटखटा रहा था, लेकिन पिता ने दरवाजा नहीं खोला। इससे वह आगबबूला हो गया और सारा गुस्सा आंगन में काम कर रही अपनी मां पर उतार दिया। आरोपी रामनाथ ने दराट से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच, लोग सारसूती (62) पत्नी उत्तम चंद को लोगों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन घायल बुजुर्ग महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पतलीकूहल थाने में दी। सब इंस्पेक्टर कर्मचंद की अगुवाई में पतलीकूहल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने सारसूती के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटा लिए हैं। हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें