फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती हारने पर जम्मू के पहलवान को पीटा, तीन पर केस

Tue, 13 Nov 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना सोलन में जम्मू के एक पहलवान ने सोलन के तीन अन्य पहलवानों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बसाल में आयोजित दो दिवसीय बिजेश्वर मेले के अंतिम दिन आयोजित दंगल में जम्मू कश्मीर के पहलवान ओमकार और सोलन के पहलवान वीर सिंह के बीच कुश्ती हुई।

इसमें जम्मू के पहलवान ने सोलन के पहलवान को हरा दिया जिसके बाद कुश्ती में हारे पहलवान सहित दो अन्य सोलन के साथी राजकुमार और अनिल ने कुश्ती के अखाड़े के बाहर जम्मू के पहलवान के साथ मारपीट कर दी। इससे पहलवान को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त पहलवान को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है। जम्मू के पहलवान की शिकायत पर पुलिस ने अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

एसएचओ रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि बसाल मेले में जम्मू के पहलवान ने सोलन के पहलवान सहित अन्य दो के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें