देहरादून पांवटा कालाआंब एनएच-7 मार्ग पर यमुना बैरियर पर रविवार को हंगामा हो गया। होमगार्ड जवान ने कार चालक को गाड़ी सही ढंग से खड़े करने को कहा।
इस बीच वाहन में सवार एक महिला ने उतर कर होमगार्ड जवान को थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक बैरियर के आसपास खूब हंगामा चलता रहा।
दोनों ही पक्ष एक दूसरे की गलती को लेकर अपने अपने स्टैंड पर अड़े रहे। एसएचओ पांवटा के मौके पर पहुंचने पर मामला थोड़ा शांत हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत पुलिस थाने में दी गई है।
रविवार को भी यमुना पुल सड़क पर कार्य चलने से जाम की स्थिति थी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद चंडीगढ़ नंबर की एक कार पांवटा की तरफ से यमुना टौल बैरियर के समीप आकर रुकी।
आबकारी एवं कराधान विभाग के यमुना बैरियर पर होम गार्ड जवान तैनात रहता है। होमगार्ड जवान का कहना है कि बैरियर पर ट्रैफिक जाम के बीच कार चालक को केवल सही तरीके से वाहन खड़े करने को कहा।