फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से तंग आकर बच्चे समेत झील में कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में आए दिन सास और जेठ से परेशानी झेल रही महिला बच्चे समेत झील में कूद गई। यहां मौजूद एक पुलिसवाले की आंखों के सामने ये सबकुछ हुआ। इससे पहले कि महिला की जान चली जाती इस कर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर झील में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इसने थोड़ी ही देर में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर की है। यहां बीएसएल झील में एक महिला ससुरालियों से तंग आकर अपने पांच साल की बच्ची के साथ कूद गई।

इसी दौरान झील किनारे से जा रहे ट्रैफिक पुलिस में तैनात मुख्य आरक्षी हंस राज ने अपनी जान की परवाह किए बगैर झील में कूद कर महिला व बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। महिला व उसकी बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सास और जेठ करते थे परेशान

भवाना निवासी इस महिला का कहना है कि उसे काफी दिन से उसकी सास और जेठ परेशान कर रहे हैं। उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। इसी से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया है।

थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि महिला ने अपने बयान में  झील में कूदने का कारण सास और जेठ द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कारण बताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। उन्होंने महिला व उसके बच्चे को झील से बचाने वाले मुख्य आरक्षी हंसराज की भी सराहना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें