बार्डर चौकी पर शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने डांटने पर महिला कांस्टेबल को डंडा मारकर घायल कर दिया। महिला कांस्टेबल का निजी चिकित्सक में उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध 151 की कार्रवाई की है।
शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तिलकराम कॉलोनी की एक महिला पड़ोसी से विवाद की शिकायत लेकर बार्डर चौकी पर पहुंची थी। चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका उसकी शिकायत सुन रही थी।
इसी दौरान महिला अभद्रता करने लगी। प्रियंका ने उसे डांटकर चुप कराने का प्रयास किया तो वह नाराज हो गई तथा वहां रखा डंडा उठाकर कांस्टेबल प्रियंका के सिर पर दे मारा। घायल प्रियंका का निजी चिकित्सक में उपचार कराया गया।