आधी रात को एक युवती के घर में घुसकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने उद्योग में उसके साथ काम करने वाले छह लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुराचार किया है। धमकी भी
दी है कि उसने पुलिस में शिकायत की तो वे दोबारा दुराचार करेंगे। मामला हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी का है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 376 डी, 506 व 34 आईपीसी के तहत कार्रवाई शुरू की है। पीड़िता का सोलन जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।