फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: घर के पास ही पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Fri, 03 Mar 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी के तहत आने वाले नयोल में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार महिला ने वीरवार को घर के साथ लगे एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


इस महिला के दो बच्चे हैं। मृतक महिला की पहचान किरण कुमारी (27) नालींग 1 के रूप में हुई हैं। गांव के ही महेंद्र सिंह नेगी और लीला नेगी ने सबसे पहले महिला के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। दोनों गाय चरा रहे थे और इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी।

बाद में इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस थाना भावानगर को दी। पुलिस थाना भावानगर से थाना प्रभारी प्रकाश नेगी की अगुवाई में एएस आई प्यारे लाल, मुख्य आरक्षी परिहार सहित रूपी ग्रामीणों की मद्द से शव को वीरवार रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में लाया गया शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पति प्रीतम नेगी को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन


डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया  मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पता लग रही है कि महिला ने किस वजह से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें