फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू में हुई खूनी झड़प, बहू को कर डाला लहूलुहान

Tue, 10 Jan 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिले की छड़ोल पंचायत के जामली में जमीनी विवाद को लेकर सास और बहू में सोमवार को खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में सास ने बहू पर दराटी से हमला कर दिया। इस हमले से बहू को हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बहू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छड़ोल पंचायत के तहत आने वाले गांव जामली की रहने वाली दयावंती सोमवार दोपहर करीब दो बजे खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पर रिश्ते में उसकी सास लगने वाली महिला खेतों में आकर घास काटने लग गई। जब दयावंती ने सास को ऐसा करने से रोकना चाहा तो दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन

दराटी से बहू दयावंती पर कर दिया हमला

देखते ही देखते सास ने हाथ में रखी दराटी से बहू दयावंती पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आ हैं। झड़प के बाद वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायल दयावंती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला का उपचार कर उसके हाथ में तीन टांके लगाए हैं। 

महिला के परिजनों ने पुलिस को भी इस संदर्भ में जानकारी दे दी थी। इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि जामली में दो महिलाओं के बीच झड़प होने से एक महिला घायल हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें