फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट आतंकी हमला: जैश प्रमुख अजहर समेत चार को भगौड़ा घोषित करने की तैयारी

Tue, 10 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पठानकोट हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के आरोपियों को एनआईए की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अदालत ने आरोपियों के पीओ घोषित करने के लिए नोटिस जारी किया है। आरोपियों में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर समेत चार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम सोमवार दोपहर अदालत पहुंची। इस दौरान अदालत में एनआईए की टीम ने पहले केस संबंधी स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को पीओ घोषित करने की कार्रवाई शुरू की। इसमें अजहर के अलावा मसूद के भाई व जैश के डिप्टी चीफ मुफ्ती अब्दुल रउफ असगर, शाहिद लतीफ व कासिम जान के नाम शामिल हैं। सभी आरोपी पाकिस्तान में हैं। वहीं, इस मामले की अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी। 

पठानकोट एयरबेस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने आईपीसी की धारा 120 बी, 121, 121ए, 302, 307, 364, 365, 367, 368, 397 व सेक्शन 16,18, 20, 23, 38 और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। अदालत में एनआईए की तरफ से बताया गया था कि पाकिस्तान में बैठे चारों आरोपियों से हमले में मारे गए आतंकियों का सीधा संबंध था। वह उनसे फोन पर संपर्क में थे। उनके निर्देश पर ही वह सारी कार्रवाई कर रहे थे। उनके पास डिजिटल, टेक्निकल, ओरल व डॉक्यूमेंट्री रिकॉर्ड हैं, जो एजेंसी को जांच के दौरान मिले हैं। इसके अलावा उनके पास कई अन्य तथ्य हैं, जिससे उनके हमले में शामिल होने की बात की पुष्टि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में सुरक्षित हैं हमले संबंधी सामान व दस्तावेज

पठानकोट हमला - फोटो : Reuters
वहीं, एनआईए ने बताया कि हमले में मारे गए आतंकी नासिर हुसैन, हाफिज अबु बाकर उर्फ फारुख व अब्दुल कायम सभी मसूद अजहर व अब्दुल रउफ से प्रभावित थे। इन दोनों ने ही उन्हें पठानकोट एयरबेस पर हमले के लिए निर्देशित किया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट और कॉल डाटा विश्लेषण व क्राइम सीन से साबित होता है कि आरोपी जैश  -ए-मोहम्मद से संबंध रखते हैं। 
गौरतलब है कि 2-3 जनवरी 2016 की रात पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट (पंजाब) एयरफोर्स के बेस पर हमला किया था। इस दौरान कई लोग शहीद हो गए थे। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

आरोपियों का रेड कार्नर नोटिस जारी कर चुके हैं
एनआईए की टीम ने अदालत में कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए इंटरपोल का भी सहारा लिया जा रहा है। उनकी वेबसाइट पर सारा रिकॉर्ड अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में अगर किसी भी देश में जाएंगे तो वहां की एजेंसियां उन्हें काबू कर भारत को सूचित कर देगी।

मोहाली में सुरक्षित हैं हमले संबंधी सामान व दस्तावेज
पठानकोट एयरबेस पर हमला करने आए आतंकियों से जो सामान बरामद हुआ था। उसे जिला अदालत के आदेश पर मोहाली के एक थाने में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इसमें आतंकियों से बरामद राइफल, जैकेट, इंजेक्शन, रेड बुल व अन्य सामान शामिल है। जब भी अदालत में इसकी जरूरत पड़ेगी। उस समय पेश किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें